देशभक्ति के नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र स्थित के ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद पाली ब्लॉक के मुख्यालय से ठाकुरद्वारा मन्दिर तक निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा के जरिए भारतीय सेना का आभार जताने के साथ इकठ्ठा हुए सभी लोगों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस यात्रा के जरिए सेना और सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव प्रकट किया गया। भारत मां की जय,सिंदूर के सम्मान में भारत है मैदान में और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से वातावरण देश प्रेम के रंग में रंग गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सेना के पराक्रम के साथ देश को गौरवांवित किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सेना के पराक्रम के साथ आज देश सुरक्षित हाथों में है। आज पूरा देश एकजुट है। उन्होंने कहा कि नया भारत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
इस दौरान जिला महामंत्री डा आर डी सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता राम जियावान मौर्या,मंडल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद,दयाशंकर सिंह,प्रधान रामसिंह,मंडल उपाध्यक्ष राजू पाण्डेय,विजय मिश्रा,अशोक सिंह,विजय बहादुर सिंह,दिनेश मिश्रा,शैलेन्द्र,चंद्र शेखर गुप्ता,अशोक सिंह समेत अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *