दूसरे का पेन कार्ड और आधार कार्ड लगाकर बना लिया गया फर्जी फर्म।
पूर्वा टाइम्स-बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड निवासी एक व्यक्ति का आधार कार्ड और पेन कार्ड लगाकर कर जालसाज ने फर्जी तरीके से फर्म बना का केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग को चुना लगा था। जब इस बात की जानकारी विभाग द्वारा हुई तो पीड़ित ने एसपी क्राइम से शिकायत कर कारवाई करने की मांग किया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के गहासाड वार्ड 15 निवासी सुरज मणि त्रिपाठी पुत्र धनश्याम त्रिपाठी के आधार कार्ड और पेन कार्ड को जालसाज ने लगा कर त्रिपाठी इंटरप्राइजेज ग्राउंड तथा संगीता त्रिपाठी और राधेश्याम निवासी गहासाड गोरखपुर,शिव कोचिंग सेंटर धनश्याम नगरी सहजनवा गोरखपुर के नाम से फर्म बना कर सीमा शुल्क,केंद्रीय वस्तु सेवाकर विभाग को चुना लगा रहा था। जिसका जीएसटी नंबर भी जारी किया गया। जब पीड़ित के पास विभाग द्वारा फोन आया और कार्यालय पर बुलाकर सारी बात की जानकारी दी गई तो पीड़ित के होश उड़ गए। इसके बाद जीएसटी पोर्टल की मदद से जानकारी मिली की जालसाज ने आधार कार्ड पेन कार्ड पीड़ित का लगाया है। तथा पीड़ित के माता पिता की जगह बड़े पिता और माता का नाम दर्ज कराया है।जालसाजी देख पीड़ित ने एसपी क्राइम से शिकायत कर जालसाज के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है।








