भाकपा माले धरना प्रदर्शन में कहा सरकार गरीबों के पीने के पानी, आवास व रोजगार की व्यवस्था करे।

पूर्वा टाइम्स – विजय ओझा

मिर्जापुर।मड़िहान मोदी योगी राज में जनता पानी व रोजी-रोटी के लिए तरस रही है।सवाल करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। भाकपा माले जिला सचिव कामरेड जीरा भारती ने पटेहराब्लॉक में मजदूरों की प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी राज्य कमेटी सदस्य व आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार पर ने मोदी सरकार से देश की सुरक्षा को लेकर सवाल किया तो उन पर योगी सरकार ने मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने सरकार से इस तरह के सभी मामलों में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में पीने के पानी का भयावह संकट है। सरकार इसका तत्काल समुचित प्रबंध करे। गांवों में रोजगार नहीं होने तथा कम मजदूरी के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने सोनांचल के जिलों के लिए विशेष फंड व रोजगार पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब लोग माइक्रो फाइनेंस के कर्ज व बिजली बिल से परेशान हैं इसलिए गरीबों के समस्त कर्ज व बिजली बिल माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि योगी राज में दलित व महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं । गरीबों को उनकी जमीनों पर आवास देकर विनियमित करने के बजाय बुल्डोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने मजदूरों का आह्वान किया कि वह लोकतंत्र, संविधान तथा सम्मान व आजीविका के लिए खुद को संगठित करें सभा के अंत में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित व स्थानीय मांगों का ज्ञापन दिया गया।धरने पर माले राज्य सचिव सुधाकर, ब्लाक सचिव सचिव रामकेश, रविशंकर, सुरेश बियार,मंजू कोल अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *