छात्रा के अपहरण के अपवाह पर मड़िहान पुलिस दिनभर रही हलकान।
पूर्वा टाइम्स – विजय ओझा

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र एक गांव की किशोरी के अपहरण की सूचना पर मड़िहान पुलिस सोमवार को परेशान हो गई। छानबीन शुरू की तो मामला प्रेम प्रपंच का बताया गया। बताया जाता है कि सोमवार को मड़िहान क्षेत्र के एक इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा के अपहरण की सूचना ग्रामीणों के द्बारा पुलिस को दिया गया था।यह मामले की सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गई। क्षेत्र के सभी बैंकों के सीसीटीवी फुटेज कैमरे खंगालने लगी।जांच के बाद पता चला कि छात्रा अपने स्वेच्छा से किसी बोलेरो पर बैठ कर गई थी।इस संबंध में एडमिशन एसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि छात्रा अपने स्वेच्छा से बोलेरो से गई थी। अपहरण की सूचना गलत थी।








