राजगढ़ में चोरों का बोलबाला बेखौफ चोर ग्राम सभा का टैंकर उठा ले गए।

पूर्वा टाइम्स – विजय ओझा

मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार अंतर्गत काली मंदिर परिसर से चोरों ने ग्राम सभा का टैंकर चुरा लिया ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना राजगढ़ पुलिस को दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वहीं टैंकर चोरी हो जाने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या हो गई है।
राजगढ़ बाजार बकहर नदी के नीचे काली मंदिर के प्रांगण में राजगढ़ ग्राम सभा का टैंकर पानी सप्लाई करने के बाद रात्रि में वही खड़ा कर दिया गया था। सोमवार की रात्रि 12:20 पर चोरों ने ट्रैक्टर में टैंकर को जोड़कर चुरा लिया जिसका वीडियो सीसी कैमरे में कैद हो गया चोर चोरी करने के बाद ट्रैक्टर से उसे सोनभद्र की तरफ ले जाते हुए दिखे।
मंगलवार की सुबह ग्रामीण टैंकर को नहीं देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी ग्राम प्रधान ने इसकी छानबीन कराई सड़क पर लगे कैमरों में देखा तो पता चला कि चोर चोरी करके टैंकर को सोनभद्र की तरफ ले जा रहे हैं। टैंकर के चोरी हो जाने से इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ेगा क्योंकि इसी टैंकर द्वारा रोज ग्रामीणों को पानी सप्लाई की जा रही थी साथ ही शादी विवाह पड़ने वाले घरों में इसी टैंकर द्वारा मुफ्त में पानी दिया जा रहा था अब इस टैंकर के चोरी हो जाने से ग्रामीणों के सामने कुछ दिनों के लिए परेशानी आ गई है। ग्रामीण दयाशंकर वकील रामसागर पप्पू अनिल जीरा देवी शबनम शकील आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस गर्मी के मौसम में टैंकर ही हम लोगों का सहारा था अब इसके चोरी हो जाने से हम लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है और पेयजल के लिए हम लोगों को अब अपने निजी साधन साइकिल पटेवा सगड़ी या सर पर रखकर पानी लाना पड़ेगा जो काफी कष्टकारी होगा। ग्राम प्रधान आशीष जायसवाल ने बताया कि पानी गांव में सप्लाई करने के बाद टैंकर को दो दिनों से काली मंदिर प्रांगण में खड़ा किया जा रहा था जिसे चोरों ने सोमवार की रात्रि चुरा लिया है गांव में अब पानी सप्लाई करने में कुछ दिन परेशानी आएगी। ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी न हो इसके लिए कोई विकल्प बनाया जाएगा। चोरी की सूचना थाना राजगढ़ को दे दी गई है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी इसकी जानकारी नहीं है यदि ग्राम प्रधान द्वारा तहरीर दी गई तो चोरी की वास्तविकता का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *