पुलिस में चयनित राहुल का सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर में हुआ स्वागत

सम्मानोत्सव में राहुल जायसवाल को सम्मानित करते संस्था के प्रबंधक:-उमाकांत चौधरी

पूर्वा टाइम्स – आशीष गौतम

भिटौली महाराजगंज। सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर में शिक्षण ग्रहण किये पूर्व छात्र धर्मपुर निवासी राहुल जायसवाल का चयन पुलिस आरक्षी पद पर होने पर विद्यालय के प्रबंधक उमाकांत चौधरी ने माला व मेडल पहनाकर शील्ड देकर स्वागत किया।चयनित छात्र राहुल जायसवाल ने कहा कि इस विद्यालय से मिली अच्छी शिक्षा व गुरुजनों के आशीर्वाद से हमारा चयन पुलिस में हुआ।प्रबंधक उमाकांत चौधरी ने कहा कि इस विद्यालय से छात्र नवोदय,विद्याज्ञान आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो रहे है।चंद्रशेखर जायसवाल,संतोष जायसवाल,रामबेलास गोंड,बदरे आलम, रामनारायण चौधरी, वली मोहम्मद,सूरज चौधरी,इश्तियाक अहमद, संजय वर्मा, सुजीत शर्मा, अनिरुद्ध चौधरी, अब्दुल ओहाब, गगन चौधरी,शंभू गुप्ता,शिवम चौधरी, बद्री सर फारूक जिलानी पूनम, परवीन, नीरज,निधी आदि अध्यापक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *