फाइलेरिया उन्मूलन हेतु रात्रिकालीन माइक्रोफाइलेरिया सर्वे के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। डॉ0 राजेश झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर की अध्यक्षता में दिनांक-15 मई, 2025 को प्रेरणा श्री सभागार में रात्रिकालीन माइक्रोफाइलेरिया सर्वे हेतु जनपद के 19 समस्त सामु0/प्रा0स्वा0 केन्द्र एवं 07 नगरीय प्रा0स्वा0 केंद्र पर कार्यरत प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ एवं एच0एस0/बी0एच0डब्लू का एक दिवसीय प्रशिक्षण आहुत किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर से फैलने वाली बीमारी है तथा माइक्रोफाइलेरिया मनुष्य के शरीर में रात्रि में ही सक्रिय होते हैं इसीलिए इनकी जांच रात्रि में की जाती है। अतः जनमानस में सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें एवं अपने चयनित क्षेत्र में 20 वर्ष एवं 20 वर्ष से अधिक सभी (म0/पु0) का जांच अवश्य कराएं।
श्री अंगद सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, गोरखपुर ने बताया कि फाइलेरिया नियंत्रण अभियान हेतु जनपद-गोरखपुर के 19 ब्लाक स्तरीय सामु0/प्रा0 केंद्रों तथा 07 नगरीय प्रा0स्वा0 केंद्रों पर चयनित कुल 26 प्लानिंग यूनिट (01 सेण्टीनल एवं 01 रैण्डम कुल 52 स्थलों) पर रात 10ः00 बजे से नाईट ब्लड सर्वे किया जाना है। प्रत्येक साइट पर 300 रक्त पट्टिका (सेण्टीनल-300 एवं रैण्डम-300 कुल-600 इस प्रकार 52 स्थलों पर कुल-15600) रक्त पट्टिका की जांच की जायेगी, जिसका सुपरविजन जिला स्तरीय टीम द्वारा किया जायेगा।
प्रशिक्षण में एवं डॉ0 ए0के0 चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर, श्रीमती सिद्धेश्वरी सिंह, ए0ई0एस0/जे0ई0 कंसलटेंट, श्री देश दीपक सिंह, डी0सी0 पाथ, वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एवं समस्त मलेरिया/फाइलेरिया निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *