वार्ड नंबर 2 में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शिलान्यास।पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र – चोपन आदर्श नगर पंचायत चोपन के वार्ड नंबर 2 में स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल के समीप सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का शिलान्यास गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने कर-कमलों द्वारा शिलान्यास किया। इसी क्रम में चोपन नगर पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्य का भी शुभारंभ हुआ। स्थानीय स्तर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ एवं नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली ने संयुक्त रूप से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल के पास होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस पहल को नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों के सम्मान, सामाजिक समरसता और नगरीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण उनके विचारों, आदर्शों एवं सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सराहनीय प्रयास है।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि नगर पंचायत चोपन के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 2 में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल के समीप सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यह स्थान और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप में नजर आएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया, अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह,पूर्व प्रधान लवकुश भारती, खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,उमेश पटेल, दयाशंकर निषाद,सभासद राजन जायसवाल,राजेश अग्रहरी,अरुण कुमार,अनिकेत रावत,नागेंद्र यादव,विनीत जाटव, मुनर साहनी,नरेश यादव,लिपिक अंकित पांडेय,पंकज कुशवाहा,गुड्डू गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *