खरवार महासभा द्वारा राम दुलारे खरवार को जिला संगठन मंत्री बनाएं गएपूर्वा टाइम्स – रमा शंकर सिंहसोनभद्र। आदिवासी खरवार महासभा कि बैठक सम्पन्न। जिसमें आदिवासी क्षेत्र के सभी सम्मानित साथी खरवार मौजूद रहे। खरवार महासभा के तत्वाधान में ग्राम पंचायत खरहरा के तेज तर्रार संगठन के प्रति हमेशा तत्पर रहने वाले राम दुलारे सिंह खरवार को आदिवासी खरवार महासभा द्वारा जिला संगठन मंत्री बनाएं गए। रामदुलारे खरवार ने कहा कि समाज को एक जूट करने तथा समाज के हक अधिकार व सम्मान की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेंगे। और हम सब मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे और समाज की एकता एवं स्वाभिमान को नहीं ऊंचाई तक पहुंचागे।इस अवसर पर स्वागत अभिनन्दन करने वाले सम्मानित साथी शिवनारायण सिंह खरवार(अध्यक्ष),रामराज खरवार (ब्लाक अध्यक्ष चोपन), रामप्रताप सिंह खरवार (कार्यकारिणी सदस्य) और खरवार समाज के समस्त सैकड़ों सम्मानित साथी मौजूद रहे।

