नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनपूर्वा टाइम्स – ब्यूरोसोनभद्र – घोरावल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री हुकुम चंद्र एवं ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर शिक्षक संघ की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय अभिवादन के माध्यम से उनका स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व, सकारात्मक सोच, दूरदर्शी कार्यशैली एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण से घोरावल की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी।जिला महामंत्री हुकुम चंद्र एवं ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र ने आशा व्यक्त की कि नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में शिक्षक हितों का संरक्षण, विभागीय समन्वय, विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। साथ ही शिक्षक संगठन और विभाग के बीच बेहतर तालमेल एवं सकारात्मक संवाद स्थापित होगा।इस अवसर पर जिला प्रवक्ता दिनबंधु त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री राजेश रजक, ब्लॉक संरक्षक राम नगीना मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभा शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल, ब्लॉक संयुक्त मंत्री प्रशांत जैन, मीडिया प्रभारी लवकुश शुक्ल, उमेश पाण्डेय, देवेंद्र पाण्डेय, अरविंद कुमार, अमित कुमार सिंह, रामपूजन यादव, राजेश कुमार सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।अंत में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का घोरावल की धरती पर स्वागत करते हुए उनके सफल, सार्थक एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *