सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, सोनभद्र के शैक्षणिक संस्थानों में हुआ सजीव प्रसारण

सोनभद्र के आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में छात्रों ने देखा योजना के उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण।

युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन को मिलेगी नई दिशा, SVPSTPZ योजना का हुआ शुभारंभ।

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर युवाओं के कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना (SVPSTPZ) की स्थापना की गई है। इस योजना का उद्घाटन आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित समारोह में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया।
उक्त समारोह का सजीव प्रसारण राजकीय आईटीआई, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में छात्रों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य आनन्द कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग वी०के० चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राजकीय पॉलिटेक्निक, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं ज्ञानगंगा आईटीआई, रॉबर्ट्सगंज में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *