मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मतदेय स्थलों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को 25 अक्टूबर तक उपलब्ध करायें

जनपद में अब तक 1660 मतदेय स्थल चिह्नित, मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए स्थलों का पुनः निरीक्षण करने के निर्देश

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र -जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया की जा रही है। इस संबंध में मतदेय स्थलों से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यक सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पहले राजनीतिक दलों द्वारा मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में आयोजित बैठक में दिए गए सभी सुझावों एवं प्रस्तावों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि मतदेय स्थलों के संबंध में यदि कोई समस्या, आपत्ति अथवा सुझाव हो, तो उसे 25 अक्टूबर, 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें, जिससे प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे मतदेय स्थलों का पुनः निरीक्षण कर लें तथा वहां उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित कर लें। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण एवं संभाजन की प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
इस मौके पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल भाजपा के विधायक सदर भूपेष चौबे , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्य, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सी0पी0आई0एम0 के जिला मंत्री नन्दलाल आर्य, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पी0सी0सी0 आबर्जवर राजीव त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी विधान सभा घोरावल डा0 ओ0पी0 मौर्य, अपनादल एस के जिलाध्यक्ष युवा मंच श्री अंशु तिवारी, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव सईद कुरैशी, समाजवादी पार्टी के जिला का0 प्रभारी अनिल प्रधान, बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य शिवशंकर कुमार, बहुजन समाज पार्टी के महासचिव विधान सभा घोरावल महेन्द्र प्रसाद भारती, सी0पी0आई0एम के जिला मंत्री परिषद सदस्य प्रेमनाथ सहित सम्बन्धित जनप्रनिधिगण उपस्थित रहें।
बैठक में उपजिलाधिकारी रावर्टसगंज आशीष कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि पासवान, उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *