दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र -दुद्धी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी अब्दुल्लाह को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से वांछित था और उसे सोनभद्र के कोन तिराहे से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल और क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। पुलिस को 29 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि अब्दुल्लाह कोन तिराहे पर आएगा। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे सुबह 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। अब्दुल्लाह झारखंड के पलामू जिले के गड़गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ दुद्धी थाने में मु.अ.सं. 250/2026, धारा 8/18/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे सोनभद्र न्यायालय में पेश किया गया। टीम में उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, लक्ष्मण शंकर यादव और कांस्टेबल तेजप्रकाश योगी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *