सेवा संकल्प अभियान के तहत चुर्क-घुर्मा में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश

हाइडिल मैदान ,चुर्क मै प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं सेवा यात्रा पर आधारित नुक्कड़ नाटक*

नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जनमानस को प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों से कराया गया परिचित

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के हाइडिल मैदान चुर्क में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा यात्रा एवं देशहित में किए गए कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए गए विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों को रोचक एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। तीन स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा और लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति को उत्साहपूर्वक देखा।
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *