मा0 प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 22 सितम्बर को सोनभद्र भ्रमण पर

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र – राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 22 सितम्बर 2026 को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 प्रभारी मंत्री प्रातः 10:45 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे डी.आर. ड्रीम पैलेस, गेंगुआर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। सम्मान समारोह के पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री सायं 01:30 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *