केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय अनुप्रिया पटेल का सोनभद्र आगमन 13 सितंबर को

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 13 सितंबर 2026 को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री मीरजापुर से सड़क मार्ग द्वारा सोनभद्र पहुंचेंगी। जनपद आगमन पर हिंदुआरी तिराहे पर उनका स्वागत किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुप्रिया पटेल डी.आर. डीमा लग्जरियस बैंक्वेट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र पहुंचेंगी। यहां दोपहर 12:30 बजे से 14:30 बजे तक आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी।
कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोनभद्र में अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी तथा इसके बाद मीरजापुर के लिए प्रस्थान करेंगी। उनके सोनभद्र भ्रमण को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *