राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय SIH कार्यक्रम आयोजित
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में 11 एवं 12 सितंबर को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 29 सॉफ्टवेयर तथा 11 हार्डवेयर आधारित टीमें शामिल रहीं।
कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागी टीमों को विशेषज्ञों एवं अतिथियों द्वारा आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट में सुधार करने तथा नवीन एवं प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। वहीं दूसरे दिन सभी प्रतिभागी टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन (इवैल्यूएशन) किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रशांत पांडेय ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट को ग्रैंड फिनाले के लिए अग्रसारित किया जाएगा। इस अवसर पर 180 छात्र छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन कियाl इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्मूर्ति आर. नायक, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, अदाणी पावर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नवाचार करते समय छात्र-छात्राओं को मूलभूत ज्ञान की विस्तृत जानकारी जरूर प्राप्त करनी चाहिएl कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के निदेशक के. एस. वर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, समन्वयक एवं आयोजक टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में के. देवास नेसन, वाई. विष्णुवर्धन, संस्थापक एवं सीईओ, एक्सपोसिस डेटा लैब्स तथा डॉ. अरविंदा कुमार, प्रतिनिधि, एक्सपोसिस डेटा लैब्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नए विचारों के साथ तकनीकी समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉक्टर देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. मैनेजर यादव, , राम ईश्वर वैस , सिकंदर तथा आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन आईईईई स्टूडेंट ब्रांच द्वारा किया गया।
दो दिवसीय कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा उन्हें तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।


