हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा तहसील अंतर्गत विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 8 अटल नगर के जसुलीपार निवासी फागू लाल 65 वर्ष की बीते शुक्रवार की रात तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में भर्ती कराया गया,जहाँ से डाक्टरों ने जिला अस्पताल संतकबीरनगर रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उक्त संदर्भ में-चौकी प्रभारी घघसरा आदर्श पांडेय ने बताया कि-शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम कार्यवाई रिपोर्टर आने के बाद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *