क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 112वीं बैठक संपन्न, यात्री सुविधाओं को लेकर सदस्यों ने दिए सुझाव

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब में शुक्रवार को क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 112वीं बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष की यह पहली बैठक थी,जिसमें समिति के सदस्यों ने यात्री सुविधाओं और रेल सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने-अपने सुझाव रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखे।बैठक की शुरुआत में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवाड़कर ने उपस्थित समिति सदस्यों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद सदस्यों ने यात्रियों की समस्याओं,सुविधाओं में सुधार, ट्रेनों के संचालन तथा स्टेशन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।समिति के सदस्यों ने रेलवे अधिकारियों से यात्री हितों को प्राथमिकता देते हुए सुविधाओं को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। रेलवे अधिकारियों ने सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *