पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र – आज दिनांक 05.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन को मोबाइल पर सूचना मिली कि घसिया बस्ती तेलगुड़वा से दो बच्चे जिनकी उम्र करीब 5 -6 वर्ष है कल दिनांक 04.09.2026 से लापता है ।सूचना मिलने पर तत्काल 02 टीम गठित किया गया जिसमें मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक रामज्ञान यादव, उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह यादव, मुख्य आरक्षी शिवप्रताप यादव, महिला आरक्षी प्राची शुक्ला, महिला आरक्षी प्रीती सरोज को नामित कर बच्चों की खोजबीन शुरू की गई तथा काफी प्रयासों के बाद बच्चों को मारकुंडी गुर्मा मोड़ से बरामद कर उनके परिजनों को सूचना देते हुए बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के पास उनके घर तेलगुड़वा पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *