सेवानिवृत्त सैनिक का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर किया स्वागत
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। उपनगर गोला के वार्ड नंबर 3 बेवरी में बीएसएफ में एसआई सैनिक सुरेंद्र कुमार सोनकर के सेवानिवृत्ति होने के बाद घर लौटने पर ग्रामीणों ने देश की सेवा में समर्पित वीर सपूत का भारत माता की जयकारे लगाते हुए सभी लोगों ने ढोल नगाड़े व फुल मालाओं से माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया।बता दें कि सेवानिवृत्त सैनिक सुरेंद्र कुमार मेघालय में बीएसएफ के बटालियल 183 में एस आई पद पर तैनात थे।उनके परिवार में देशभक्ति का जज्बा कूट कूटकर भरा हुआ है। उनके पिता तो किसान थे। लेकिन इनके तीन पुत्रों में से सुरेंद्र सेना में रहे I सेवानिवृत्त सैनिक 1988 में सेना में भर्ती हुए थे। करीब 38 वर्ष देश सेवा करने के बाद देश की ईमानदारी पूर्वक सेना में सबइंस्पेक्टर के पद से 01 सितम्बर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए।बृहस्पतिवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर में पहुंचते ही युवाओं ने माल्यार्पण कर उनको तिरंगा झंडा लगी गाड़ी में बैठाया और जुलूस की शक्ल में उपनगर के चंद चौराहा पहुंचे। यहा से ग्रामीणों के अगुवाई में ढोल नगाड़े के साथ जुलूस बेवरी चौराहा होते हुए उनके घर पहुंचा।उनके स्वागत में मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ गांव आए।38 वर्षों के सेवाकाल में अलग अलग रेजिमेंट में सुरेंद्र की पाकिस्तान बार्डर जम्मू कश्मीर असम पंजाब बंगाल सहित कई जगह पोस्टिंग हुई।अपने पैतृक गांव पहुंचने पर लोगों ने मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। फौजी सुरेंद्र ने कहा कि मां भारती की सेवा करते हुए 38 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला और पुन: सीमा पर जाकर देश की सेवा के लिए तैयार रहेंगे।स्वागत के दौरान रिंकू मिश्रा अनिल सोनकर भीम यादव विशाल सोनकर मोनू वर्मा राजेश कुमार भीम सोनकर हरि सोनकर रजत यादव रजत वर्मा हर्ष मझवार रंजीत यादव राहुल यादव शैलेश निषाद पवन निषाद लक्ष्मी सोनकर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

