किन्नर समाज की गाड़ी चलाने वाले सोनू ने फांसी लगाकर दी जान

घटना की सुचना मिलते ही कौड़ीराम में मचा हड़कंप

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के कानापार निवासी सोनू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कौड़ीराम इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के कानापार निवासी सोनू पुत्र सूर्यनाथ के रूप में बताई जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सोनू किन्नर शीला के साथ शादी किया था और किन्नर गुरु मुस्कान के घर पर रह रहा था परिजनों के अनुसार कुछ दिन से सोनू और शीला के बीच अनबन चल रही थी। जिसके कारण मनमूटाव और मामूली झगड़े की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मौत का वास्तविक कारण क्या था, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।सोनू की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। ऐसी परिस्थितियों में पुलिस आम तौर पर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ मृतक के साथ मौजूद लोगों और घटना से जुड़े अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करती है।मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *