पं ब्रजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की जयंती समारोह

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -चोपन गुरूवार को प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निर्भीक पत्रकार जनपद के प्रथम विधायक पंडित बृजभूषण मिश्र ग्रामवासी जी की 127 वीं जयंती उन्ही के स्मृति में बने चोपन नगर सोन तट पर स्थित ग्रामवासी सेवा आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियो द्वारा दादा जी के चित्र पर माल्यार्पण दिप प्रज्वलन और वन्देमातरम गान के साथ शुभारंभ हुआ ।कार्यक्रम में दादा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी वक्तागणो ने अपने अपने विचार व्यक्त किया । बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि ग्रामवासी जी का जीवन आजादी के पूर्व अंगेजो के खिलाफ और आजादी के बाद लोगो के हितो के लिए अहर्निश लगा रहा और यह जनपद उनको सदैव याद कर नमन् करेगा व प्रेरणा लेता रहेगा । विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र श , वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश पाण्डेय , दैनिक आज के पत्रकार ज्ञानेन्द्र पाठक, राष्ट्रीय सहारा के मनोज चौबे, पूर्व समाज कल्याण अधिकारी मध्य प्रदेश मृणाल अवस्थी, विकास चौबे, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने भी दादा जी के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामवासी सेवा आश्रम की संस्थापक शुभाशा बुआ जी के उत्तराधिकारी संजीव गिरी बिजनेस हेड रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी गणमान्य का स्वागत आभार प्रकट कर ग्रामवासीजी के विचार को अनवरत आगे बढाने का संकल्प किया । कार्यक्रम को सफल बनाने मे टीम से भूपेन्द्र , जेपी पाण्डेय, सोनम, राहुल, दीपक, सुरज यादव, राजीव पाण्डेय,मेराज एवं संचालन कर रहे राजेश अग्रहरी रहे । कार्यक्रम मे एकल परिवार से प्रमेन्द्र, कृष्ण कुमार गुप्ता,धर्मेन्द्र पाण्डेय, पार्थ जी सुमित दुबे विजय साहनी सुभाष साहनी दिलीप श्रीवास्तव, इत्यादि रहे । राष्ट्र गान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *