माह अगस्त,2026 की सिंचाई बन्धु की बैठक 11 अगस्त को
कृषकों की समस्याओं के गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण हेतु मा0 जन प्रतिनिधिगण एवं सम्बन्धित अधिकारीगण की उपस्थिति प्रार्थनी
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – अधिशासी अभियन्ता एवं सचिव सिंचाई बन्धु सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र की सिंचाई बन्धु की बैठक प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित की जाती है। माह अगस्त,2026 की सिंचाई बन्धु की बैठक 11 अगस्त,2026 को चौधरी चरण सिंह निरीक्षण गृह बढ़ौली राबर्ट्सगंज में पूर्वान्ह 11.00 बजे से 02.00 बजे तक लाल बहादुर पाण्डेय उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कृषकों की समस्याओं के गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण हेतु मा0 जन प्रतिनिधिगण एवं सम्बन्धित अधिकारीगण की उपस्थिति प्रार्थनीय है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारीगण को 14 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में प्राप्त हुई समस्याओं का निस्तारण आख्या 7 दिवस में उपलब्ध कराने को कहा है।








