पेपर लीक से लेकर बढ़ते अपराध एवं मंदिर चोरी प्रकरण से जवाब देने से भाग रही है सरकार-राजेश कुमार तिवारी

गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को ग्राम सभा से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में कहां गया की पेपर लीक से लेकर बढ़ते अपराध एवं मंदिर चोरी प्रकरण से जवाब देने में सरकार भाग रही है। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि सभी ग्राम सभाओं की संगठनात्मक सूचियां अविलंब जिला कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में कहा गया कि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं से परेशान है। लाखों युवा वर्षों तक मेहनत और तैयारी करते हैं,लेकिन परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी उनकी उम्मीदों और भविष्य पर चोट करती है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और परीक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की अनियमितता को चुपचाप स्वीकार नहीं किया जाएगा। युवाओं के हक और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से आवाज उठाएंगे।बैठक में महंगाई, बेरोजगारी,किसानों की समस्याएं, शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली-पानी और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि जनता की परेशानियों से मुंह मोड़कर केवल कागजी उपलब्धियों और प्रचार के सहारे सरकार नहीं चला सकती। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे और जवाबदेही तय करने के लिए संघर्ष करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बैठक में संगठन को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब निष्क्रियता और लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है अब हम सभी को संगठन के विस्तार व संघर्ष करने के लिए संकल्पित होना होगा।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सदल प्रसाद जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव,प्रमोद नायक,सतेंद्र निषाद,श्रवण पाण्डेय,जयंत पाठक,डॉ चिन्मय पाण्डेय,राजीव कुमार पाण्डेय,व्यास मुनि उपाध्याय, विशाल त्रिपाठी,अनिल सोनकर,संतोष उपाध्याय, हजारीलाल जयसवाल,के सी भारती,महेंद्र मिश्रा,ज्ञानेंद्र शाही,उत्कर्ष पाण्डेय,गणेश मिश्रा, राम नगीना साहनी,प्रवीण तिवारी,राजेश निषाद,संतोष शुक्ला,जयनारायण शुक्ल,विक्रमादित्य,एस पी सिंह,प्रभाकर राय,मोहम्मद इरफान,बालगोविंद चौरसिया,बदरे आलम,विपिन मिश्रा,रामशब्द ओझा,शैलेंद्र बल्लभ पाण्डेय,शिवानंद ओझा,गणेश शंकर पाण्डेय,कौशलेंद्र चौबे,अब्दुल अंसारी,राम नवल सिंह,आनंद शर्मा,ज्ञाननारायण शाही,सत्य प्रकाश तिवारी,ज्योत्सना दुबे,रूबी,गुड़िया देवी,अनवर अली,आशीष श्रीवास्तव,श्रवण यादव,राजकुमार,रामाशीष यादव आदि उपस्थित थे।








