मानवाधिकार आयोग के नोटिस के बावजूद नहीं सुधरी नगर कौंसिल मुकेरियां देवा कालोनी से गौशाला रोड तक कूड़े के ढेर बनें लोगों के लिए मुसीबत

मुकेरिया पंजाब। नगर कौंसिल मुकेरियां की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है देवा कालोनी से लेकर गौशाला रोड पर पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से कूड़े के ढेर लगे हुए है लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद भी अबतक सफाई की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई
लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर बार केवल आश्र्वासन दिया जाता है, जबकि ज़मीनी स्तर पर स्थिति में कोई उल्लेख सुधार दिखाई नहीं देता लंबे समय से पड़े कुंडे ढ़ेर कारण दुर्गंध फैल रही है जिससे आसपास रहने वाले परिवारों, राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय पर कुंडा नहीं उठाया गया तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है
गौरतलब है कि मानवाधिकार आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भी लोगों को उम्मीद थी कि नगर कौंसिल मुकेरियां सफाई व्यवस्था में सुधार करेंगी लेकिन क्षेत्रवासियों का भी कहना है कि अभी भी हालात संतोषजनक नहीं है इससे लोगों में निराश और रोष बढ़ रहा है
भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने मांग की है कि देवा कालोनी से गौशाला रोड तक तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाएं नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं तथा नागरिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण के अधिकार को प्राथमिकता दी जाएं
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर कौंसिल मुकेरियां लोगों की समस्याओं का स्थाई समाधान करेगी या फिर आश्र्वासनो और टाल-मटोल का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा क्षेत्र की जनता अब ठोस कार्रवाई का इन्तज़ार कर रही है








