आरोपी पुलिस कर्मी को फांसी दिलाने की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर।तहसील बार एसोसिएशन सहजनवा में पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी के आह्वान पर सोमवार को सहजनवा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के के त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी सहजनवा को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बार मंत्री केके त्रिपाठी ने कहा कि जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर ले जा कर दुष्कर्म करने के बाद निर्मम हत्या करने वाले वाले पुलिस कर्मी अभिषेक यादव को फांसी दिया जाय।
प्रदर्शन करने वालों में रमाकांत उपाध्याय, अनिल त्रिपाठी,श्याम बिहारी त्रिपाठी,अभिषेक मणि त्रिपाठी,विनोद मिश्र,रंगनाथ पांडेय,अविनाश सिंह,धनेश मणि, प्रशान्त त्रिपाठी ,सहित अनेक अधिवक्ता। मौजूद थे।








