सोनभद्र राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला कार्यालय में अहम बैठक पत्रकारों की समस्याओं व मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष संतोष साहनी व प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित

पत्रकारों ने उठाईं मुख्य मांगें आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ (72 घंटे की बाध्यता समाप्त कर तत्काल सुविधा), तहसील व जिला स्तर पर प्रेस रूम तथा स्वास्थ्य व जीवन बीमा

पत्रकारों की समस्याओं का ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपने का दिया गया आश्वासन दर्जनों पत्रकार रहे मौजूद

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र – 29 जुलाई 2026)। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला कार्यालय में पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा की मंशा के अनुरूप आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के पत्रकारों की समस्याओं, मांगों और प्राथमिक आवश्यकताओं को चिन्हित कर एक मांग पत्र (ज्ञापन) तैयार करना रहा। बैठक का सफल आयोजन जिलाध्यक्ष संतोष साहनी और प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर के मीडिया कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष और प्रभारी ने उपस्थित पत्रकारों से संवाद करते हुए उनके समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली। चर्चा के दौरान पत्रकारों ने एक स्वर में अपनी मुख्य समस्याओं व मांगों से अवगत कराया‌।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्यरत पत्रकारों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु आयुष्मान कार्ड जारी किया जाए। इसके साथ ही यह विशेष मांग रखी गई कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लागू होने वाली 72 घंटे की बाध्यता को समाप्त कर पत्रकारों को तत्काल प्रभाव से हर संभव चिकित्सकीय सुविधा दी जाए। जिला मुख्यालय और सभी तहसीलों में पत्रकारों के कवरेज व कार्य संपादन हेतु समुचित प्रेस रूम या बैठने के स्थान की व्यवस्था की जाए। अग्रिम पंक्ति में रहकर जोखिम भरा कार्य करने वाले पत्रकारों को सरकारी या विभागीय स्तर पर बीमा कवर उपलब्ध कराया जाए। जिलाध्यक्ष संतोष साहनी एवं प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने उपस्थित पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में सोनभद्र के पत्रकारों की इन सभी जायज मांगों को एक ज्ञापन के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा।पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और कार्यस्थल की सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अहम बैठक के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार अमरदीप सिंह, पत्रकार कुंम्धन चौधरी, आशीष मिश्रा, वेद प्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार, विजय साहनी, कैलाश बिहारी, मुकेश भारती सहित भारी संख्या में स्थानीय पत्रकार एवं परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *