पत्रकारों की सुरक्षा व कल्याण के लिए पीपीए ने सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

पीपीए जिलाध्यक्ष कुशीनगर महेंद्र पांडेय ने पत्रकारों संग उठाई मांग

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

कुशीनगर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने बुधवार को पत्रकारों सहित मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों के हित, सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में शासन प्रशासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनसमस्याओं को निष्पक्ष एवं सत्यनिष्ठा के साथ जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और कल्याण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
पत्रकारों ने जिले के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों का जिला सूचना कार्यालय में पंजीकरण कर समान अधिकार देने, सभी पत्रकारों के लिए पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा तथा सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने की मांग की। साथ ही पत्रकारों के साथ मारपीट, धमकी, उत्पीड़न या झूठे मुकदमों के मामलों में त्वरित व निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।ज्ञापन में पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को शिक्षा, चिकित्सा, आवास समेत सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने, जिला व तहसील स्तर पर पत्रकार भवन अथवा मीडिया सेंटर स्थापित कर बैठक कक्ष, इंटरनेट व पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यक्रमों और प्रेस वार्ताओं की सूचना समय से उपलब्ध कराने तथा सभी पत्रकारों को समान रूप से कवरेज का अवसर देने की मांग भी की गई। जिलाध्यक्ष पाण्डेय ने कहा‌ कि पत्रकारों के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय पत्रकार प्रशासन समन्वय समिति गठित करने तथा एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि इससे पत्रकारों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सुविधा होगी।इस दौरान एस एन शुक्ल, सुमंत दुबे,प्रमोद कुमार, राजन विश्कर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता, प्रदीप यादव, रोहित चौहान, विद्याधर तिवारी, अनुराग तिवारी हरिओम तिवारी ,ललित पाण्डेय, संजय उपाध्याय, बबलू कुशवाहा, गुड्डू शुक्ल, अंकित कुशवाहा, महेश पासवान, गिरिजेश गो राव, विनय कुमार सिंह, योगेश गोविन्द राव, अशोक सिंह,पन्ने लाल यदुवंशी, रविप्रकाश राव,एम डी उमर, मनोज कुशवाहा,राकेश गौड़, महेश पासवान, विनय सिंह,अनिल यादव, संदीप कुशवाहा सहित जिले की इलेक्ट्रॉनिक टीम के सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *