गोरखपुर में भगवान का दरबार हुआ शर्मसार, मंदिर के बाहर महिला से दुष्कर्म

पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, शहर की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। पिपराइच में महिला से रेप का मामला सामने आया है। अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने मंदिर के बाहर सो रही बीमार महिला के साथ जबरदस्ती की, फिर विरोध करने पर भाग गया। पूरी घटना नजदीक लगे मंदिर से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो से पहचान कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी गिड़गिड़ाने लगा। बोला गलती हो गई साहब। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।पिपराइच कस्बे के एक मंदिर के पास एक मानसिक बीमार महिला (35) आकर सो जाती थी। दिन भर वह सड़क पर घूमती रहती थी। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की रात 11 बजकर 40 मिनट की है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महिला मंदिर के बाहर बने चबूतरे पर सो रही थी। तभी एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दीपक गुप्ता वहां पहुंचता है। महिला को सोते हुए देखकर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती रेप करता है। जब महिला विरोध करती है तो आरोपी उसे धकेल देता है। इसके बाद आरोपी भाग जाता है और महिला दूसरी ओर चली जाती है।अगले दिन महिला की हालत देखकर लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने सीसीटीवी देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान करके जांच शुरू की। आरोपी दीपक गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *