आबकारी विभाग की कार्रवाई में 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, एक अभियोग दर्ज

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी अरविन्द मौर्य के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 सदर एवं उनकी टीम ने थाना राजघाट क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र, अमरूद के बागों तथा झाड़ियों में दबिश देकर लगभग 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद शराब को आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लेते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया है।
जिला आबकारी अधिकारी अरविन्द मौर्य ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *