पटवा समाज की एकजुटता का दिखा दम, वैवाहिक परिचय व सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत

चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान

समाज की जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाने का दिया भरोसा

विशिष्ट अतिथियों का भी प्रशस्ति-पत्र देकर हुआ सम्मान

पूर्वा टाइम्स अखिलेश कुमार
गोरखपुर। पटवा युवा समाज सेवा समिति द्वारा राजघाट स्थित पुरानी चुंगी के रामलीला मैदान में वैवाहिक परिचय एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पटवा समाज के लोगों ने सह‌भागिता कर समाज की एकता और संगठन की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का जोरदार स्वागत किया गया।

समिति के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश पटवा ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वैवाहिक परिचय के साथ समाज के लोगों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए सामाजिक एकता को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि पटवा युवा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार पटवा, महामंत्री श्याम बाबू पटवा तथा कार्यक्रम संयोजक आकाश पटवा ने इस आयोजन को बेहद व्यवस्थित एवं प्रेरणादायी बनाया है। उन्होंने कहा कि पटवा समाज की एकजुटता सराहनीय है और समाज की जो भी जायज मांगे हैं, उन्हें सरकार तक पहुंचाकर पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘दहकती रिपोर्ट’ के संपादक दिलीप कुमार पटवा ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार पटवा, उपाध्यक्ष आकाश पटवा एवं महामंत्री श्याम बाबू पटवा ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और वैवाहिक परिचय जैसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, विधायक विपिन सिंह, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव तथा पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय को कार्यक्रम संयोजक आकाश पटवा द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नीलकमल हॉस्पिटल के प्रोपराइटर प्रमोद पाटकर, विपिन पटवा, राजेश पटवा, अनिल पटवा, संदीप पटवा, राजा पटवा, सतीश पटवा, ध्रुवचंद पटवा, बृजेश कुमार पटवा, बबलू रतनलाल पटवा, भोला पटवा, दुर्गेश गांधी पटवा, राजकुमार पटवा, कालीचरण पटवा, प्रहलाद पटवा, अनूप पटवा, सुरेश चंद्र पटवा, नीलम पटवा, अजय कुमार पटवा, प्रेम कुमार पटवा, दिलीप कुमार पटवा, शैलेंद्र कुमार पटवा, गणेश पटवा, किशन पटवा, अमन पटवा, विजय बहादुर पटवा, कुलदीप पटवा, अमित पटवा, नितिन पटवा, प्रदीप पटवा सहित बड़ी संख्या में समाज के माणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *