पीपीए संगठन पत्रकारों को न्याय सुरक्षा और सम्मान दिलाने में अग्रणी- डॉ टी एन गुप्त

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
फरेन्दा। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील ईकाई फरेंदा की एक बैठक रविवार को फरेंदा तहसील परिसर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने की। बैठक का संचालन धीरेन्द्र द्विवेदी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ टी एन गुप्त ने कहा कि पत्रकारों के हितार्थ बनाए गए संगठन की शक्ति को मजबूत किए बिना वर्तमान में पत्रकार सुरक्षित नहीं है। हम संगठित होकर ही तमाम झंझावातों और उनके साथ होने वाले दुष्चक्रों के विरुद्ध संघर्ष कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीपीए संगठन पत्रकारों का आत्मबल बढ़ाने के साथ ही साथ उन्हें न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल सचिव मेराजुद्दीन ख़ान उर्फ फिरोज खान ने कहा कि समय की मांग है कि पत्रकार अपनी लड़ाई एक मजबूत और शक्तिशाली संगठन से जुड़ कर अपनी न्यायोचित मांग की आवाज को बुलंद कर सके। जिसके लिए पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया पूरी तरह सक्षम और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में संगठन ने अपने पत्रकार साथियों की तमाम न्यायिक लड़ाइयां लड़ कर उन्हें न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।
बैठक में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने एक स्वर से संगठन को शक्तिशाली बनाने का संकल्प लिया और नये सदस्यों को संगठन से जोड़ने की मुहिम में बढ़ चढ़ कर सहभागिता करने का वचन दिया। बैठक में मुख्य रूप से जुलाई 2026-27 सत्र सदस्यता अभियान पर जोर देने के साथ साथ 31 जुलाई तक सदस्यता नवीनीकरण का पूर्ण किए जाने की बात दोहराई गई। बैठक में उपस्थित नवीन साथियों का तहसील अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार पाण्डेय, अभिषेक अग्रहरि, तहसील अध्यक्ष नौतनवा दीपक कुमार, मुहम्मद अली, गणेश यादव, अफरोज अहमद, अमरजीत चौधरी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।








