रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया एवं मारवाड़ी युवा मंच उड़ान द्वारा हृदय जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन

गोरखपुर। रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया एवं मारवाड़ी युवा मंच उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत,नई दिल्ली के सहयोग से “हेल्दी हार्ट,हैप्पी लाइफ”विषय पर कार्डियक अवेयरनेस टॉक का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विवेका कुमार,चेयरमैन – कार्डियोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत,नई दिल्ली रहे। उनके साथ डॉ.राहुल चंदोला एवं डॉ. अतुल बेलाला, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,साकेत,नई दिल्ली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।डॉ. विवेका कुमार ने हृदय रोगों के कारण,बचाव,समय पर जांच, संतुलित आहार,नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों के प्रश्नों का सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर देते हुए सभी को अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। डॉ. राहुल चंदोला एवं डॉ. अतुल बायला ने भी हृदय स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की और उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित सभी लोगों ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन रोटरी क्लब गोरखपुर यूफोरिया की अध्यक्ष रोटेरियन रुचि केड़िया एवं सचिव रोटेरियन अंकिता रुंगटा तथा मारवाड़ी युवा मंच उड़ान की अध्यक्ष दिशा टिबरेवाल एवं सचिव महक गोयनका के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक विकास स्वरूप ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा हाई टी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।आयोजकों ने भविष्य में भी जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *