कौड़ीराम मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। सर्वोदय किसान इंटर कालेज कौड़ीराम के प्रांगण में बारहवें योग दिवस पर स्थानीय विधायक डा विमलेश पासवान, धुरियापार चीनी मिल सहकारी समिति लि के उप सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, डॉ आर के राय, प्राचार्य, दीपक सिंह,अजय सिंह ,रमेश वर्मा,दीपक पाण्डेय,मदन गुप्ता, जगदीश चौधरी, मनोज तिवारी, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।इसी क्रम में सर्वोदय किसान पीजी कालेज कौड़ीराम गोरखपुर के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के राय, डॉ अमिताभ पाण्डेय, आनंद प्रकाश, डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,डॉ आशुतोष पाठक, डॉ प्रियंका, वृजेश कुमार, जवाहर, राजेश्वर,धनंजय राय, सहित स्वयंसेवको व स्वयं सेविकाओं ने योगासन किया।








