ओबरा में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम, श्री गणेश और मां शारदा की मूर्तियों की होगी प्राण प्रतिष्ठा।पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र। ओबरा नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आगामी 24 जून को एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। चोपन रोड स्थित ब्राह्मण समाज परिसर में भगवान परशुराम जी, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी एवं विद्या की देवी मां शारदा की नवनिर्मित संगमरमर की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगी।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नंदलाल मंडे पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तीनों देवी-देवताओं की संगमरमर की प्रतिमाएं जयपुर से मंगाई गई हैं। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 22 जून सोमवार से कलश यात्रा के साथ होगी, जिसके बाद विभिन्न धार्मिक अधिवास, जलाधिवास, अन्नाधिवास सहित वैदिक परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।मुख्य समारोह 24 जून बुधवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर काशी के विद्वान आचार्यों के निर्देशन में महायज्ञ, वेदोक्त मंत्रोच्चार एवं विशेष पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।कार्यक्रम विवरण: धार्मिक अनुष्ठान एवं कलश यात्रा: 22 जून सोमवार से प्रारंभ प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति: 24 जून बुधवार विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण: प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत दोपहर से प्रभु इच्छा तक ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *