योग दिवस पर राज्य सड़क परिवहन निगम, गोरखपुर क्षेत्र कार्यशाला के कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

गोरखपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यशाला एवं सेवा प्रबंधक कार्यालय के कर्मचारियों ने सुबह 5 बजे से योग, प्राणायाम और ध्यान का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।योग से ही स्वस्थ समाज की थीम पर हुए इस आयोजन में कार्यशाला प्रभारी राम स्वारथ के मार्गदर्शन में सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षण सत्र से हुई, जिसके बाद प्राणायाम, व्यायाम और आनापान साधना कराई गई।सुयोग्य योग प्रशिक्षक मनीष चौधरी ने आसनों का अभ्यास कराते हुए कर्मचारियों को बताया कि नियमित योग से तनाव कम होता है और कार्यक्षमता बढ़ती है। आनापान साधना के दौरान सभी ने श्वास पर ध्यान केंद्रित कर मानसिक शांति का अनुभव किया।
इस अवसर पर दिनेश दुबे, राकेश श्रीवास्तव, संजय कुमार पासवान, अमरनाथ, जय चन्द्र पासवान, चांद बाबू और राम दुलारे समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे।
कार्यशाला प्रभारी राम स्वारथ ने कहा कि परिवहन निगम कर्मचारियों की ड्यूटी 24×7 की होती है। ऐसे में योग और प्राणायाम उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। निगम प्रशासन भी समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *