फोरलेन के तेनुआ टोल प्लाजा पर एनएचएआई के पी डी ने किया योग

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र स्थित के रविवार को विश्व योग दिवस पर तेनुआ टोल प्लाजा पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) अंकित कुचाल के साथ टोल कर्मियों द्वारा योगा किया गया। योग प्रशिक्षक रामसेवक द्वारा टोल कर्मियों को अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाति, मत्स्यासन, पद्मासन, मरणासन्न सहित कई आसनों को कराते हुए उनका लाभ भी बताया गया।
पीडी अंकित कुचाल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। करो योग रहो निरोग में ही सम्पूर्ण योग समाहित है। टोल मैनेजर दुर्गेश कुमार शुक्ला ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर में प्रतिरोधी क्षमता का विकास होता है।निरंतर योग करने से बड़ी बड़ी और गंभीर बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। कार्यकम के अंत में पीडी द्वारा सभी टोल कर्मियों को नियमित योग करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान आशीष सिंह सेंगर, स्वेच्छा मिश्रा, दुर्गेश कुमार शुक्ला टोल मैनेजर, राजीव यादव, अनिकेत, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अमित विश्वकर्मा, हरेन्द्र सिंह, अतुल दूबे, पंकज श्रीवास्तव सहित सभी टोल कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *