अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योगासन

गोरखपुर। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलवापुर रवि दास मंदिर के प्रांगण में किया गया 12 वां योगासन कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार ने किया उनके द्वारा बताया गया कि सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स को अपनी दिनचर्या में करें शामिल एवं गंभीर बीमारियों से रहे दूर और रहें निरोग अपने स्वयं विभिन्न योगासन कर लोगों को योग करने की प्रेरणा दी। और कहा ,(करें योग-रहें निरोग) योगा करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है इस अवसर पर उपस्थित रहे संजय कुमार गौतम, जितेंद्र प्रजापति, राजकुमार ,श्यामू, सुरेश कुमार भारती, दिलीप कुमार, विजय कुमार कुशवाहा ,कुमारी गुड़िया, अरविन्द कुमार,जिला रविदास महासभा के पूर्णमासी,सोमई बौद्ध,तीजू प्रसाद एवं बड़ी संख्या में लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *