धूमधाम से मनाया गया प्रशासक संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही का जन्मदिन

पूर्वा टाइम्स। सोनू गोंड
देवरिया। विकासखंड पथरदेवा क्षेत्र के पकहां ग्राम पंचायत निवासी एवं प्रशासक संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही का जन्मदिन मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासक संघ के सदस्यों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान चतुर्भुज महाराज के चरणों में प्रार्थना करते हुए मुरारी मोहन शाही के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, उत्साह और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुरारी मोहन शाही समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। उनके नेतृत्व में प्रशासक संघ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यों में निरंतर योगदान दे रहा है। इस मौके प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शाही,ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही,मंडल अध्यक्ष क्रांति सिंह,सुशील पगरविंद्र सिंह कुशवाहा, मुन्ना यादव, भीम यादव, विवेक राय, कुंवर राय, अजीत सिंह, अमरीश मिश्रा, सत्येंद्र तिवारी, अरविंद राय, धर्मेंद्र गुप्ता आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए इस पल को यादगार बनाया।








