विकास, सुशासन और जन कल्याण प्राथमिकता: सीएम


मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
दक्षिणांचल की दशा और दिशा दोनों बदली है
गोरखपुर। बड़हलगंज बाढ़,बीमारी और बेरोज़गारी की विभीषिका झेलने वाले चिल्लूपार के नौजवान रोजगार के लिए पलायन करते थे लेकिन भाजपा सरकार में दक्षिणांचल की दशा और दिशा दोनों बदली है।यह सरयू के आंचल की उर्वरा भूमि है,जिसको हमने पहचाना है। अब यहां मेडिकल कालेज और रोजगार का हब है।
यह विचार शनिवार को बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत महुआपार में गांधी इण्टर कालेज के खेल मैदान पर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ की लागत से 319 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नया भारत स्थापित हो रहा है।गरीबों को आवास मिल रहा है तो वहीं माफिया को मिट्टी में भी मिलाया जा रहा है। चिल्लूपार के धुरियापार में आज सीएनजी व इथेनॉल का प्लांट स्थापित हुआ है। हम चिल्लूपार में ग्रेटर गीडा बना रहे हैं जहां हजारों करोड़ रुपए का निवेश होने जा रहा है।वहां पर पॉवर प्लांट, अडानी की सीमेंट फैक्ट्री, आधुनिक पेंट की फैक्ट्री, दवाइयों की फैक्ट्री लगने जा रही है, जिससे चिल्लूपार के नौजवानों को अब यही पर रोजगार मिलेगा।
सीएम योगी ने कहा कि मैंने यहां की पीड़ा को नजदीक से देखा है। यहां के नौजवानों के साथ काम किया है।मुझे प्रसन्नता है कि आज चिल्लूपार में आयुष के डॉक्टर बन रहें है। आज चिल्लूपार विकास की प्रक्रिया से जुड़ गया है। रामजनकी मार्ग पर पहले की अपेक्षा कनेक्टिविटी बढ़ रही है। डबल इंजन की सरकार आने से आज अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बन गया है। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब हम गलत व्यक्ति को चुनते हैं तो अपने ऊपर एक नया कलंक और बोझ का धब्बा लगाते हैं। पूर्व के सरकारों में नौजवानों को रोजगार नहीं मिलती थी। 2017 से पहले चिल्लूपार, आजमगढ़, मऊ के नाम पर नौकरी नहीं मिलती थी। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री व सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भयमुक्त प्रदेश बन गया है। हमारे लोकसभा क्षेत्र बांसगांव का चिल्लूपार विधानसभा हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलता है। सड़कें बनती हैं, बाढ़ से टूट जाती हैं लेकिन आपके नेतृत्व में हजारों करोड़ की लागत से चिल्लूपार को बाढ़मुक्त व गांवों के बचाव के लिए कार्य हुआ है।प्रधानमंत्री के बेमिशाल बारह वर्ष का कार्यकाल व मुख्यमंत्री के नौ वर्ष के बेमिशाल कार्यकाल में डबल इंजन की सरकार द्वारा बांसगांव व चिल्लूपार का तेजी से विकास हो रहा है। बांसगांव में 50 बेड का अस्पताल व स्टेडियम का शिलान्यास अद्भुत है। मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में ठंडक की फुहार के साथ चिल्लूपार के नौजवानों की उम्मीद जगाने के व विकास की सौगात लेकर आप आए हैं। आप चिल्लूपार के लिए वाशिंग मशीन से कम नहीं हैं। आपने चिल्लूपार में माफिया व गुंडागर्दी को वाशिंग मशीन से धो डाला। जहां कट्टे व बम बनते थे वहां आपके नेतृत्व में आज डाक्टर पैदा हो रहे हैं और हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक महेंद्र पाल सिंह, डा. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ला, सरवन निषाद, जिपंस मायाशंकर शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अस्मिता चंद, ब्लाक प्रमुख राम अशीष राय, चेयरमैन प्रीति उमर, शिवाजी चंद, महेश उमर, नित्यानंद मिश्र, इंद्रजीत पांडेय,श्यामनारायण दुबे, कुसमावती देवी, कमलेश पटेल, रतनप्रकाश दुबे सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।








