बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु का स्वागत

बसपा ने दूसरी बार बनाया जिला अध्यक्ष गोरखपुर
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय तुर्कमानपुर रावत पाठशाला गोरखपुर में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासु का भारी तादाद में फूल माला पहनकर कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने स्वागत किया। जिसमें ओम नारायण पांडे सैयद हसन अंसारी ने अपनी संबोधन में कहा कि बहन जी युवाओं पर भरोसा करते हुए संतोष कुमार जिज्ञासु को दूसरी बार भरोसा जताया है और गोरखपुर की जिम्मेदारी दिया है हम सब उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । संतोष कुमार जिज्ञासु ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सर्व समाज को जोड़कर 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है और बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री स्वागत के बाद अंबेडकर चौक जाकर बाबा साहब डॉभीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और नगर निगम पर गुस्सा भी जाहिर किया कि महानगर में महापुरुषों की मूर्तियों पर कोई साफ सफाई नहीं है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार नीरज मंडल प्रभारी सीताराम श्री नारायण एजाज अहमद विवेक चौधरी जयकार प्रसाद राकेश कुमार मौर्य अमित चंद्र गौतम सिराजुद्दीन भोला गिरीश चंद्र सूरजगढ़ झालर शर्मा पवन त्यागी विमल कांत गौतम दिलीप कुमार भारती राजेश मलिक रामू भारती राधेश्याम निषाद जुल्फिकार अहमद सुभाष चंद्र शर्मा ओम प्रकाश गौतम हरि नारायण सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।








