फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आईडी कार्ड देकर लाखों रुपये की ठगी का आरोप, कई धाराओं में दर्ज मुकदमे में थी तलाश

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।थानाध्यक्ष पीपीगंज ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:40 बजे पीपीगंज रेलवे स्टेशन से अभियुक्त संतोष कुमार गौतम (39 वर्ष) पुत्र हरी प्रसाद, निवासी अन्हारी, थाना कुबेरस्थान, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पीपीगंज में 419, 420, 467, 468 एवं 471 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज है।जांच में सामने आया है कि अभियुक्त पर वादी विजय पाण्डेय से अलग-अलग तिथियों में ₹11,18,400 की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोप है कि उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए तथा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आईडी कार्ड उपलब्ध कराए। जब पीड़ित को दस्तावेजों के फर्जी होने की जानकारी हुई और उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो राशि वापस नहीं की गई। शिकायत के आधार पर पीपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कसया, जनपद कुशीनगर में धारा 406 का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है।पुलिस टीम में एसएसआई उपनिरीक्षक मनीष कुमार गिरी, कां गोविंद यादव व आरक्षी प्रवीण कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विवेचना एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *