व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक संपन्न

गोरखपुर, । शासनादेश के निर्देशानुसार व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में नोडल अधिकारी एवं एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
बैठक के दौरान व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव नोडल अधिकारी के समक्ष रखे। एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ क्राइम;टी एस आई मनोज कुमार राय भी उपस्थित रहे।
संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता ने व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल (युवा) के महानगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे पर ट्रक खड़े कर बालू-गिट्टी की बिक्री किए जाने पर कार्रवाई की मांग करते हुए बालू मंडी को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किए जाने का सुझाव दिया।
असुरन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने असुरन रोड पर डिवाइडर व्यवस्था में सुधार की मांग रखी। वहीं राप्ती कॉम्प्लेक्स व्यापार समिति के अध्यक्ष उपेंद्र श्रीवास्तव ने राप्ती कॉम्प्लेक्स से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल (युवा) के महानगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता, उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी अग्रहरि, गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही, उपाध्यक्ष गौरी शंकर सरावगी, असुरन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, गोरखपुर किराना कमेटी के मंत्री सुनील मद्धेशिया, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिला महामंत्री शौर्य कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *