अदिति यादव पर अमर्यादित टिप्पणी से भड़के सपा नेता बोले- वह पूरे भारत की बेटी हैं: मनोज पांडेय

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सपा नेताओं में भारी आक्रोश है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मनोज पाण्डेय ने कहा कि, “अदिति यादव सिर्फ अखिलेश यादव की बेटी नहीं, बल्कि पूरे भारत की बेटी हैं। किसी भी बेटी के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अब तक कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, “बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा का यही असली चाल, चरित्र और चेहरा है।”
सपा जिला उपाध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि इस मामले में शामिल लोगों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की कोई हिम्मत न कर सके।
उन्होंने कहा कि, “बेटी के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में है और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *