ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति गोरखपुर की मासिक बैठक संपन्न

गोरखपुर। ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति गोरखपुर जनपद की मासिक बैठक बस स्टेशन परिसर गोरखपुर में मंडल अध्यक्ष श्री फौजदार यादव की अध्यक्षता में आज दिनांक 6-6-2026 को संपन्न हुई जिसमें संगठन के 9 वें स्थापना दिवस पर संगठन के दिवंगत सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद उन 20 सेनानियों को जो 75 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके हैं संगठन की ओर से संगठन का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। न्यूनतम पेंशन रुपए 7500/+डी ए सहित चार सूत्रीय मांगों पर अद्यतन स्थिति की जानकारी तथा सरकार और ई पी एफ ओ एवं श्रम मंत्री के स्तर पर चल रही कार्रवाई एवं संगठन स्तर से जारी आंदोलनात्मक कार्यवाही की जानकारी और भावी रणनीति पर चर्चा हुई। आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए पूरे देश में 5 बड़े सम्मेलन आयोजित कर सरकार को स्पष्ट रूप से सचेत कर दिया जाए कि यदि जुलाई में मानसून सत्र से पहले यदि सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया जो इस बार दिल्ली में भीषण आंदोलन होगा। बड़े सम्मेलनों की शुरुआत दिनांक 28-6-2026 को दक्षिण में हैदराबाद, दिनांक 01-7-2026 को पूरवोत्तरकपश्चिम बंगाल के हावड़ा में, गुजरात के भावनगर, उसके बाद महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में निर्णायक सम्मेलन / आंदोलन जुलाई में मानसून सत्र से पहले होगा जिसमें बड़ी संख्या मे पेंशनर भाग लेंगे। बैठक स्थल पर हुई सभा को श्री चंदभान राय देवरिया, श्री गोपाल प्रसाद कुशीनगर, श्री राम नाथ महाराज गंज, श्री वृंदावन शुक्ला गोरखपुर, श्री बीरेंद्र श्रीवास्तव, श्री अच्छे लाल, श्री जय प्रकाश दुबे, श्री अश्विनी पांडेय, श्री हनुमान सहाय, सहित अनेकों पेंशनरों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन श्री चंद्रशेखर पाठक एवं वी पी मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया। सभा अध्यक्ष श्री फौजदार यादव ने सभी का क्रांतिकारी आवाहन करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *