जमीन विवाद रोकने को महिला ने लगाई गुहार, समाधान दिवस पर पैमाइश की मांग

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के महरावारी के जमीन की सीमा स्पष्ट न होने से भविष्य में होने वाले झगड़े से बचने के लिए सहजनवां तहसील की एक महिला ने प्रशासन से मदद मांगी है। संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंची ग्राम महरावारी निवासी प्रेमशीला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भूमि की पैमाइश कराने की मांग की।
प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रेमशीला, पत्नी अखिलेश, के नाम खाता संख्या 336 में 0.130 हेक्टेयर सहखाताधारी भूमि दर्ज है, जिस पर उनका घर और बागीचा लगा है। महिला का कहना है कि जमीन की सीमा स्पष्ट न होने के कारण आगे चलकर विवाद की आशंका बनी हुई है। इसी को टालने के लिए उन्होंने खाता संख्या 336 की डिमार्केशन/पैमाइश कराकर सीमा निर्धारित कराने का अनुरोध किया है।6 जून 2026 को आयोजित समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र संख्या 951 के रूप में दर्ज हुआ। SDM ने पत्र पर अंकित कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि समाधान दिवस का उद्देश्य ही जमीन, राजस्व और पारिवारिक विवादों का मौके पर निस्तारण करना है। पैमाइश की मांग वाले मामलों में लेखपाल या राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर सीमांकन कराया जाता है, ताकि विवाद पनपने से पहले ही खत्म हो जाए।प्रेमशीला की इस पहल से गांव में चर्चा है कि समय रहते सीमा तय करा लेना ही आपसी रिश्ते बचाने का सबसे आसान रास्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *