तम्बाकू देने की बात को लेकर मनबढों ने दम्पति को मार-पीट कर किया घायल , चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोरखपुर हरपुर बूदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा निवासी हरिश्चंद्र पुत्र स्व राम प्यारे की तहरीर पर पुलिस संत कुमार पुत्र रामपत, सुबाष पुत्र रामपत, लालमन पुत्र प्रताप, संतोष पुत्र छोटेलाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा निवासी हरिश्चंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 20 मई 2026 को शाम करीब सात बजे तम्बाकू देने की बात को लेकर संत कुमार, सुबाष, लालमन, संतोष ने मिलकर मुझे और मेरी पत्नी सुभावती देवी, बहू रीमा देवी और लड़का आकाश को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित हरिश्चंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *