क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एवं प्रधानाचार्य बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर का विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न

गोरखपुर। आले हैदर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर मण्डल/बस्ती मण्डल/प्रधानाचार्य बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज ,गोरखपुर के पद पर तैनात थें जो अपनी अधीवर्षता की आयु पूर्ण करने के उपरान्त दिनांक 31 मई 2026 की सायं से सेवानिवृत्त हुए जिनका विदाई सम्मान समारोह आज दिनांक 01 जून 2026 को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में संयुक्त रुप से बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज/क्षेत्रीय खेल कार्यालय,गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों/प्रशिक्षकों द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया गया तथा विदाई सम्मान समारोह में श्री दिनेश सिंह अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान/अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ,श्री चन्द्र विजय सिंह अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान,श्री जनार्दन यादव अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान,श्री रविन्द्र सिंह अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, श्री प्रभाकर अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी,श्री अनुराग श्रीवास्तव क्रीड़ाधिकारी देवरिया,श्रीमती सरीता रानी क्रीड़ाधिकारी महराजगंज,श्री दिलीप कुमार क्रीड़ाधिकारी बस्ती,श्री अभिज्ञान मालवीय उप क्रीड़ाधिकारी संतकबीर नगर,श्री बी0एन0 मिश्रा सचिव जिला वालीबाल संघ,श्री राम केशर यादव सेवानिवृत्त प्रधान सहायक,श्री कैलाश राय सेवानिवृत्त लेखाकार,श्री आजाद सिंह उप क्रीड़ाधिकारी,मो0 आसिफ अंसारी लेखाकार,श्री नफिस अहमद,श्री अशोक शाही,श्रीमती सीमा विश्वकर्मा,श्री शम्भू दयाल लेखाकार स्पोर्ट्स कालेज,गोरखपुर,श्रीमती नेहा सिंह,श्रीमती संध्या यादव,श्री संतोष कुमार,श्री विनोद सिंह,श्री ओसामा जौहर,श्री अभिषेक कुमार,श्री अजय सिंह,श्री अशोक शाही,श्री अमन सिंह,श्री संदीप यादव,श्री मोहित कुमार,श्री सुजीत गौतम,श्री संजीव कुमार मल्ल,श्री बृजेश यादव,श्री प्रवीन कुमार,श्री प्रभात सिंह,श्री कमलेन्द्र चौधरी,श्री अनिल कुमार तिवारी,श्री रामाकांत,श्री गौतम विश्वकर्मा,श्री बहादुर यादव,श्री रतन यादव,श्री रामनयन,श्री जगदीश,श्री रामबेलास,श्री विजय आदि नें श्री आले हैदर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र,बुके माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री आजाद सिंह उप क्रीड़ाधिकारी का स्थानान्तरण मथुरा तथा मो0 आसिफ लेखाकार क्षेत्रीय खेल कार्यालय,गोरखपुर का स्थानान्तरण संतकबीर नगर होने के फलस्वरुप इनका भी विदाई सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें इनको स्मृतिचिन्ह,अंगवस्त्र,पुष्पगुच्छ देकर क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर एवं स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर तथा मण्डल के समस्त जनपदों के खेल विभाग के अधिकारियों नें इनको सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री आले हैदर गोरखपुर नें अपने कार्यकाल की सफलता के लिए सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।








