घर के सामने गंदा पानी बहाने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार


पूर्वा टाइम्स – दुर्गेश शुक्ला

  गोरखपुर ।  हरपुर बूदहट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गरथौली में पड़ोसियों द्वारा घर के सामने गंदा पानी एवं नाली का बहाव किए जाने से परेशान एक पीड़ित दयाराम पुत्र स्व राम अधार ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा लगातार घर का गंदा पानी उसके मकान के सामने से बहाया जा रहा है, जिससे रास्ते में जलभराव और गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है।जिससे परिवार के सदस्यों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार संबंधित लोगों से समस्या के समाधान की बात की गई लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। जिसके चलते क्षेत्र में दुर्गंध फैलने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा गंदे पानी के निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह विवाद और बढ़ सकता है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *